दरभंगा, मार्च 29 -- दरभंगा। जिले में रसोई गैस की किल्लत परेशानियों का सबब बन चुकी है। सैकड़ों लोग बुकिंग के बाद गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से रोजगार संकट तेजी से बढ़ रहा है। गैस संकट के कारण छोटे व मंझोले व्यवसाय के साथ कई औद्योगिक प्लांटों का उत्पादन प्रभावित हुआ है और बंदी का खतरा मंडरा रहा है। इससे बेला, धरमपुर और दोनार इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी व मजदूर मुश्किलों से घिरे हैं। अल्युमिनियम व स्टील सामग्री उत्पादन प्लांट, नमकीन, अलमारी, पाइप, कुर्सी आदि प्रोसेसिंग यूनिट ठप है। धरमपुर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी सोहन यादव बताते हैं कि अल्युमिनियम प्लांट में रॉ मेटेरियल को नरम व पिघलाने के लिए एलपीजी का उपयोग होता है। उन्होंने बताया कि काम के हिसाब से रोजान...