गंगापार, जनवरी 19 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। उपरौध राजबहा की अर्से जाम नहर को सिंचाई अधिकारियों ने जेसीबी से साफ कर, टूटी नहर सही करवाई, जिससे मझिगवां माइनर से संबंधित मझिगवां गांव तक नहर का पानी पहुंचने लगा। रविवार को आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने बोले प्रयागराज के अंतर्गत ''जंगल में बह रहा नहर का पानी, सिंचाई के लिए तरस रहे किसान'' खबर प्रकाशित किया था। खबर में तमाम किसानों ने बीच में जाम व टूटी मझिगवां माइनर का मुद्दा उठाते हुए बताया था कि मझिगवां माइनर का पानी मझिगवां गांव तक न पहुंच कर जंगल में बहकर निरर्थक बर्बाद हो रहा है। खबर का असर यह रहा कि उपरौध राजबहा के जेई जीतेंद्र कुमार पांडेय कर्मचारियों के साथ टूटी व जाम नहर ठीक कराने के लिए पहुंचे और नहर ठीक कराकर मझिगवां माइनर का पानी सुचारू रुप से चालू कराया, जिससे मझिगवां गांव तक न...