लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बंद विद्यालयों के मुद्दे पर सपा ने किया प्रदर्शनकार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक स्कूलों के पास पाठशाला पुकारे कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर बंद किए गए स्कूलों को पुनः खोलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया और छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्रियां वितरित की गई। प्रदेश के सभी जिलों और ब्लाकों में आयोजित इन कार्यक्रमों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। अखिलेश ने कहा है कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य संदेश देना है कि बंद स्कूल खुल...