अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़। नई बस्ती स्थित सीमा टाकीज के पास रेलवे फाटक एक माह से बंद है। इसको लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को डीएम संजीव रंजन से कलक्ट्रेट में मुलाकात की। कांग्रेसियों ने डीएम से मांग उठाई की रेलवे फाटक को खुलवाया जाए। इससे आवाजाही बाधित है। फाटक बंद करने का कोई कारण भी नहीं बताया गया। प्रतिनिधि मंडल ने जल्द से जल्द फाटक को खोलने और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। एक मिनी पुल बनवाए जाने की व्यवस्था की जाए ताकि क्षेत्रीय नागरिकों को राहत मिल सके। शाहिद खान, सलाउद्दीन वसी, ब्रजेश शर्मा, कलीम अहमद, भूपेंद्र सिंह, शमीम अहमद, कन्हैयालाल, वसीम अहमद, अनिल कुमार, फैजान खान, बनवारीलाल, रणजीत सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.