जौनपुर, मई 11 -- शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चिरैया मोड़ के समीप रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक बंद दुकान के शटर से टकरा गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक मनोज की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। दोनों युवक सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के सराई गांव निवासी हैं, जो बाइक से घर जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल

हिंदी हि...