लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को उतरेटिया आउटर पर सिग्नल न मिलने के कारण रोक दिया गया। इस वजह से रेलवे क्रॉसिंग बंद रहा। इस दौरान ट्रेन के अंतिम में अलग से लगे इंजन के कारण नीलमथा रेलवे क्रासिंग को करीब 25 मिनट तक बंद रखा गया। इस दौरान नीलमथा रोड पर लंबा जाम लग गया। भीषण गर्मी में जाम में फंसे राहगीर बिलबिला उठे। मौके पर लोगों ने खुद से रास्ता खाली कराया। काफी देर तक क्रॉसिंग बंद करने पर राहगीरों ने क्रॉसिंग बंद करने वाले रेल कर्मी से कहासुनी की। करीब एक घंटे तक क्रॉसिंग के पास ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनने से हर कोई भीषण गर्मी से परेशान होता नजर आया। यह भी पढ़ें- घर लौटते युवक संग मारपीट व छिनतई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...