वाराणसी, जून 21 -- रोहनिया, संवाद।खुशीपुर के न्यू महादेव नगर कॉलोनी में बंद मकान से चोरों ने नगदी और लाखों के जेवर पार कर दिया। रोहनिया पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोरों की पहचान में जुटी है।मिर्जापुर के तेतरिया कला में सहायक अध्यापक विनीत कुमार सिंह का न्यू महादेव कॉलोनी में मकान है। वह जमालपुर (मिर्जापुर) के खड़ेहरा के निवासी हैं। बीते शुक्रवार की रात परिवार के साथ घर चले गए थे। मकान में ताला बंद था। शनिवार रात करीब 1:20 बजे तीन चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे और आलमारी से सोने के दो कंगन, दो मंगलसूत्र, दो चेन, दो नथिया, मांग टीका, दस अंगूठियां, दो बाली, चांदी की पायल, करधनी, सिक्के आदि उठा ले गए। यह भी पढ़ें- बंद घर से 3 लाख के आभूषण व नकदी की चोरी 32 हजार रुपये नगद भी ले गए। विनीत सिंह का परिवार रविवार को मकान पर पहुंचा तो चोरी की...