सीवान, जून 6 -- मैरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तितरा गांव में बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। मामले में पीड़िता ने अपने पट्टीदारों पर संदेह जताते हुए थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

चोरी की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार तितरा गांव निवासी आरती देवी अपनी छोटी पुत्री निशा कुमारी के साथ घर में रहती हैं। करीब आठ माह पूर्व पुत्री की तबीयत खराब होने के कारण वह घर में ताला लगाकर कानपुर चली गई थीं। शुक्रवार को जब वह वापस अपने घर पहुंचीं तो देखा कि मकान के सभी ताले टूटे हुए हैं और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। पीड़िता ने घर की जांच की तो अलमारी और बक्सों में रखे करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा 20 हजार रुपये नकद गायब मिले।

पट्टीदारों पर आरोप चोरी ...