वाराणसी, मई 20 -- शिवपुर (वाराणसी)। गंगोत्री विहार कॉलोनी (कठवतिया) में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। मकान स्वामी के अनुसार चोर 10 लाख के आभूषण और 22 हजार नगदी ले गए हैं। सूचना पर शिवपुर पुलिस ने बुधवार शाम मुआयना किया। कॉलोनी में सेवानिवृत्त अध्यापक अकबाल नारायण सिंह का मकान है। उनके बड़े बेटे हेमंत कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि परिवार पैतृक गांव बेलारी (सिंधोरा) गया था। 16 मई को हेमंत किसी जरूरी काम से लखनऊ चले गए, जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके मंगारी गई थीं। हेमंत 19 मई की रात लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। बताया कि मुख्य द्वार का ताला सही-सलामत था। चोर किचन की खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर अंदर दाखिल हुए और दो कमरों की आलमारी, बेड तथा ड्रावर के ताले तोड़कर सारा सामान पार कर दिया। सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक बाइक सवार ...