गुड़गांव, अप्रैल 11 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक-एक में एक सतर्क पड़ोसी और पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की एक बड़ी वारदात होने से रुक गई। सेक्टर-43 स्थित एक बंद मकान में सेंध लगाकर बिजली की तारें चोरी कर रहे एक युवक को मकान मालिक और पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई तारें और कटर, पेचकस व हथौड़ा जैसे औजार बरामद हुए हैं। घटना 9 अप्रैल 2026 की है। सुशांत लोक-एक के सी-ब्लॉक (सेक्टर-43) में स्थित मकान नंबर सी-201, जो वर्तमान में बंद पड़ा था, से पड़ोसी संजीव वर्मा को कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मकान की देखरेख कर रहे निर्मल मेहरा को दी। निर्मल मेहरा ने बिना देरी किए पुलिस को सूचित किया और अपने बेटे लक्ष्य के साथ मौके पर पहुंच गए। निर्मल मेहरा और पुलिस टीम ने मकान का ता...