कानपुर, दिसम्बर 25 -- चकेरी, संवाददाता। क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार देर रात बादशाहीनाका के नौघड़ा में एक बंद मकान में घेराबंदी कर नौ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सरगना समेत 10 जुआरी छतों के रास्ते से भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 1.04 लाख रुपये, नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। एसीपी कैंट कार्यालय में गुरुवार को एडीसीपी पूर्वी अंजली विश्वकर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार देर रात एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने नौघड़ा के एक बंद पड़े मकान में छापेमारी की थी। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जुआरी आसपास जुड़ी छतों में कूदकर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर नौ लोगों को मौके से पकड़ा। पूछताछ में आरोपितो...