मऊ, मार्च 5 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र अंतर्गत वलिनगर मोहल्ले में कपड़ा व्यवसायी के किराए के बंद मकान को बुधवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। छत पर चढ़कर चोर सीढी घर का दीवार तोड़कर नीचे कमरे में पहुंच गए और कमरे में रखे आलमारी, बाक्स आदि तोड़कर नगदी समेत हजारों के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर पहुंचे किराएदार से पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सहित पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल की। आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दौलताबाद निवासी रमेश सिंह पुत्र लक्षमण सिंह की चिरैयाकोट बाजार में रोडवेज के समीप कपड़े की दुकान है। नगर के वलिनगर मुहल्ला स्थित किराए के मकान में रहते हैं। विगत तीन मार्च की शाम गांव से पिता के मौत की सूचना मिलते ही पीड़ित ने दुकान और मकान बंदकर परिवार स...