बंद मकान से नकदी और जेवरात चोरी
अमरोहा, मई 14 -- मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव पेली तगा में चोरों ने बंद मकान से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। गांव निवासी पीड़ित जाफर के मुताबिक वह बीती 11 मई को नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में अपनी बेटी के घर गया था। इस दौरान उसका बेटा दिल्ली में था जबकि पुत्रवधू भी मायके गई थी। घर बंद था। बताया कि बुधवार दोपहर वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी के ताले भी टूटे मिले। एक जोड़ी सोने के कुंडल, झुमकी, चांदी की पाजेब व करीब 10 हजार रुपये की नकदी गायब थी। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.