बंद मकान से ताले काटकर लाखों के जेवरात चोरी
अलीगढ़, मई 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट थाना क्षेत्र के नगला मसानी इलाके में बदमाशों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। कमरों के ताले काटकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र के चांद मंजिल अमीरनिशा निवासी सलमा बेगम पत्नी हाजी शाहबुद्दीन के अनुसार उनका एक मकान नगला मसानी में है। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने ड्राइवर फिरोज के साथ नगला मसानी वाले मकान पर पहुंचीं तो पहली मंजिल पर उनके कमरे का ताला कटा हुआ था। उसके अंदर वाले कमरे का भी ताला कटा हुआ था और अलमारी खुली पड़ी थी। बेड पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान चेक किया तो दोनों अलमारियों से जेवरात और आभूषण गायब थे। देहलीगेट थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.