प्रयागराज, जून 24 -- कालिंदीपुरम आवास योजना स्थित राधाकुंज में एक बंद मकान से चोर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और घरेलू सामान चुरा ले गए। पीड़िता सुमन देवी ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी बड़ी सास के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पैतृक गांव गई थीं। घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता के मुताबिक, चोर प्रथम और द्वितीय तल के दरवाजे तोड़कर अलमारी से सोने की दो चेन, पांच अंगूठियां, एक हार, चांदी के 32 सिक्के और आठ हजार रुपये उठा ले गए। इसके अलावा चोरों ने आठ सीलबंद हैवेल्स के पंखे, दस लगे हुए सीलिंग फैन आदि सामान उठा ले गए। पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी उनके मकान में चोरी की घटना हो चुकी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...