हापुड़, मार्च 6 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये और आभूषणों को चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव उपैड़ा निवासी अरुण गौतम ने बताया कि उनके पिता वेदप्रकाश की गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद घर के बाहर का ताला लगाकर पड़ोसी को चाबी देकर पिता का उपचार कराने मां सीमा के साथ दिल्ली चला गया था। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मकान में चोरी हुई है। जब घर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी टूटी पड़ी हुई थी। चोरों ने आठ लाख रुपये की नकदी और दस लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषणों समेत अन्य स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.