बंद मकान से चोरों ने उड़ा दिए गहने और नगदी
वाराणसी, मई 30 -- हरहुआ (वाराणसी), संवाद। क्षेत्र में गड़वा के पास अश्विनी पटेल के बंद मकान में चोरों ने गुरुवार रात 12 लाख के गहने और 50 हजार नगदी पार कर दी। चोर मुख्य दरवाजे का ताला काटकर घर के अंदर घुसे और घर खाली होने से आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। अश्विनी पटेल के पिता का निधन 24 मई को हो गया था, जिसके चलते परिवार के लोग काजीसराय स्थित दूसरे मकान पर तेरहवीं कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे थे। बंद मकान का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जब परिजन गड़वा स्थित घर पर पहुंचे तो टूटा ताला देखा। यह भी पढ़ें- बंद मकान से लाखों के गहने और नगदी चोरी इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ागांव पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़कर चोरी की।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.