वाराणसी, जनवरी 28 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। शिवपुर के तरना की जमुना नगर कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। गहने और नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची शिवपुर पुलिस जांच में जुटी है। शिवपुर के इंद्रपुर निवासी सुशील कुमार सेठ जमुना नगर कॉलोनी में अमरनाथ दुबे के मकान में दूसरे तल पर किराये पर रहते हैं। बीते 23 जनवरी को गोपीगंज में अपने चाचा की लड़की की सगाई में गए थे। 25 जनवरी सुबह जब वापस आए तो सभी आठ कमरों के ताले टूटे थे। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले की सूचना मकान मालिक अमरनाथ दुबे और 112 नंबर पर दी। सुशील कुमार सेठ के अनुसार 50 हजार नगद, हार, सिकड़ी, बाली, नथिया, मांग टीका, अंगूठी, सोने के कुल 55 ग्राम के गहने, 500 ग्राम चांदी के गहने चोरी हो गए। चोरों ने टीवी देखी, ढुंढा-पट्टी भी खायी एक कमरे में...