नोएडा, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर के बनवारीवास गांव में किशोर की हत्या को लेकर पुलिस ने टोली बनाकर हुक्का पीने वाले युवाओं के खिलाफ अभियान शुरू किया है। हुक्का पिलाने के विवाद में ही गोपाल की हत्या की गई थी। पुलिस ने बुधवार की रात एक बंद मकान में छापेमारी कर तीन युवकों की गिरफ्तारी की है। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोही गांव के बाहर बने कुछ मकानों में युवक हुक्का पार्टी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां एक मकान में युवकों ने हुक्का चौपाल बना रखी थी। यहां से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशान किया जाता था। यह भी पढ़ें- गोपाल शर्मा हत्याकांड : आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर अड़े परिजन महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार की बात सामने आई थी। इसी हुक्का चौपाल पर किशोर को गलत संगत में डालने को लेकर विवाद हुआ ...