हाथरस, जून 18 -- सहपऊ। कस्बे के मोहल्ला जाटवपुरी में बंद पड़े एक मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला जाटवपुरी निवासी सूरजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अधिकांश समय नोएडा में रहते हैं। इसी दौरान अज्ञात चोर उनके मकान में घुस गए और कमरों के ताले तोड़कर वहां रखे तांबे के बर्तन, इनवर्टर तथा कुछ आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों ने घर में रखे अन्य सामान को भी इधर-उधर बिखेर दिया। चोरी की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार गया था परिवार, चोर ने घर किया साफ मामले में कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है तथा प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- सूने ...