हरदोई, जून 1 -- बिलग्राम। बिलग्राम थाना क्षेत्र के ससेड़ा मजरा प्रचल रसूलपुर गांव में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और कपड़े पार कर दिए। गांव निवासी अनिल कुमार अपने परिवार के साथ पिछले करीब पांच माह से नोएडा में रहकर काम कर रहे थे। घर बंद होने के कारण बाहर ताला लगा था। पीड़ित के अनुसार 31 मई की सुबह करीब सात बजे उनके भतीजे नीरज ने घर का बाहरी ताला टूटा देखा, जिसके बाद उसने फोन कर घटना की सूचना दी। अनिल कुमार सोमवार की सुबह गांव पहुंचे और घर के अंदर जाकर देखा तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। यह भी पढ़ें- बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी अंदर रखे बक्सों के ताले भी टूटे मिले। उप निरीक्षक दीप नारायण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खु...