बिजनौर, अप्रैल 21 -- नजीबाबाद। मोहल्ला वाहिद नगर में एक बंद पड़े मकान में आग लग गई। इसमें इनवर्टर बैटरा, सोफा सेट व फर्नीचर आदि जलकर राख हो गये। सूचना पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले मोहल्ले के लोगों ने काफी मशक्कत से आग को बुझा दिया। नजीबाबाद के मोहल्ला वाहिद नगर में जतिन दुआ के घर में देर रात आग लग गई जिस समय आग लगी उस समय घर में कोई नहीं था। सभी लोग यमुनानगर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया कि सोमवार देर रात लगभग 12 बजे मोहल्ले के लोगों ने जतिन दुआ के घर से आग की लपटे और धुआं निकलते हुए देखा। मोहल्ले के लोगो ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा तो आग पूरी तरह से धधक रही थी। उन्होंने अपने घरों की टंकियों और समरसेबिल से पानी की व्यव्स्था कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.