मेरठ, जनवरी 31 -- सरधना। ईदगाह रोड नई बस्ती स्थित एक बंद मकान में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। मकान से उठती लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी तब तक घर के अंदर रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया था। ईदगाह रोड नई बस्ती में सलीम पुत्र हमीद का परिवार रहता है। सलीम अपने परिवार के साथ देहरादून में शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसके मकान पर ताला लगा हुआ था। गुरुवार देर रात अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने शोर मचा दिया जिसके बाद लोग वहां आ गए। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आकर मकान के अंदर रखा कीमती सामान जल गया। लोगों ने सलीम को भी घटना की सूचना दी। शुक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.