वाराणसी, जून 10 -- रामनगर (रामनगर), संवाददाता। वाजिदपुर की जनकपुर कॉलोनी में मंगलवार रात सैन्यकर्मी के बंद मकान से चोरों ने 50 हजार नगदी और करीब 50 लाख के आभूषण पार कर दिए। रामनगर पुलिस ने मकान के आसपास के कैमरे खंगाले। दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

घटना का विवरण प्रयागराज में तैनात आईटीबीपी के जवान बृजेश कुमार सिंह का मकान जनकपुर कॉलोनी में है। यहां उनका लड़का विकास सिंह, उनकी पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। एक सप्ताह पहले विकास मकान में ताला बंदकर परिवार समेत गुजरात ससुराल गए थे। बृजेश सिंह की माता और पिता मकान से सटे दूसरे भवन में रहते हैं।

चोरों का तरीका मंगलवार रात आंधी-बारिश के दौरान चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुस गए। प्रथम तल के एक कमरे और दूसरी मंजिल पर बने दो कमरे का ताला तोड़कर 50 हजार नगदी एवं सोने चांदी के गह...