पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- अमरिया। अमरिया में बंद मकान में नकब लगाकर चोरों ने नगदी जेवरात समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची थाना अमरिया पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी की घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी वसीम शाह ने थाना अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि वह परिवार समेत थाना अमरिया क्षेत्र के ही ग्राम सरैनी तुरकुनिया में ईंट भट्टे पर ईंट की थपेर का कार्य करता है। कभी कभी वह अपने घर चक्कर लगा कर चला जाता है। सोमवार दोपहर जब वह अपने घर अमरिया आया तो घर का नजारा देखकर दंग रह गया। उसके घर में नकब लगा हुआ था । चोरों ने रविवार रात किसी समय घर में नकब लगा दिया और घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे स...