गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर महादेव पुरम कॉलोनी में बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने छत के रास्ते अंदर घुसकर नकदी और कीमती गहनों को चोरी कर लिया। घटना तब हुई जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने सहजनवा गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रंजीत कुमार सिंह के अनुसार, वह 19 अप्रैल को अपने परिवार के साथ सहजनवा स्थित एक शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान छत का रास्ता खुला होने का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद, पायल, पाजेब, नाक की कील, चांदी के सिक्के और सोने की अंगूठी समेत कई कीमती सामान चोरी कर लिया।बताया जा रहा है कि परिवार 21 अप्रैल को वापस लौटा, तब चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.