इटावा औरैया, मई 20 -- सैफई। थाना क्षेत्र के ग्राम भालासैया में बंद पड़े मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

पीड़ित की शिकायत पीड़ित उपेंद्र ने बताया कि वह पत्नी के साथ पीलीभीत में शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। 17 मई की शाम उसकी बहन जब छत पर पहुंची तो कमरे में रखी गोलक का ताला टूटा पड़ा मिला और अलमारी खुली हुई थी। इसके बाद परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। उपेंद्र 18 मई की शाम घर लौटा और सोमवार को थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

चोरी का सामान चोर गोलक में रखे करीब 20 हजार रुपये की नकदी, चांदी की पायल, बच्चों की छोटी चैन समेत करी...