बदायूं, अप्रैल 18 -- बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए 22.5 ग्राम पीली धातु और 612 ग्राम सफेद धातु के जेवरात, 7110 रुपये नकद के साथ एक नाजायज चाकू भी बरामद किया गया है। चोरी की वारदात 13 अप्रैल की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरापुरम कॉलोनी में हुई थी। यहां के रहने वाले मनोज कुमार सक्सेना पुत्र कैलाश चंद्र सक्सेना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन घूमने गए थे। जब वह 14 अप्रैल को वापस लौटे तो उनके घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी हो चुका था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फु...