मेरठ, जनवरी 28 -- मवाना। थाना मवाना क्षेत्र के भैसा रोड स्थित अमीरा मार्किट के पीछे एक बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी सहित सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित मकान मालिक द्वारा थाने में तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित मौहम्मद सद्दाम पुत्र अनीस अहमद निवासी भैसा रोड मवाना ने बताया कि वह 26 जनवरी को सुबह अपने परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर सरधना नवाबगढ़ी एक मौत में शामिल होने गया था। 27 जनवरी को दोपहर जब वह परिवार सहित वापस लौटा तो मकान का बाहरी ताला सुरक्षित था, लेकिन अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था और सैफ व उसका लॉकर खुला हुआ था। जांच करने पर सैफ से 8000 रुपये नकद सहित सोने के कानों के कुंडल, नाक की सोने की लोंग, चांदी का पेंडिल, च...