बलिया, अप्रैल 3 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के जमालपुर गांव के एक व्यक्ति के बंद मकान से चोर नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के जेवर और अन्य कीमती सामान समेट ले गये। बुधवार को वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई तो मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस का कहना है कि घटना की तहकीकात की जा रही है।जमालपुर निवासी विजय सिंह हृदय रोग से पीड़ित हैं। वह 25 मार्च को घर में ताला बंद कर पत्नी चंदा के साथ हैदराबाद में रहने वाले बेटे के यहां इलाज कराने चले गये। करीब छह दिनों बाद बुधवार को वह घर लौटे तो बाहर का दरवाजा और ताला बंद था। अंदर पहुंचे तो कमरों के ताले तो कटर से काटकर चोर आलमारी में मौजूद गहने और करीब 35 हजार रुपये नगद चोर लेकर जा चुके थे। यह देख पति-पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गये। सूचना पाकर कुछ देर बाद पुलिस भी आ गयी। छानब...