बलिया, फरवरी 16 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर रविवार की रात लाखों रुपये मूल्य के सामान समेट ले गये। इसकी जानकारी मिलने के बाद पहुंचे पीड़ित ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग जुटाया। चोरी की वारदात से आसपास के लोग सहमे हुए हैं। मूल रूप से भीमपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी अवधेश प्रजापति का चौकिया मोड़ से कुछ दूरी पर उभांव मार्ग पर मकान है। गांव पर मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने के चलते 14 फरवरी की शाम मकान में ताला बंद कर वह पूरे परिवार के साथ गांव चले गये। बताया जाता है कि रविवार की रात पहुंचे चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। इसके बाद तीन कमरों का ताला तोड़ दिया और आलमारी और बक्सों को तोड़कर उसमें मौजूद जेवर, नगदी तथा अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.