बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी
अलीगढ़, मई 7 -- अलीगढ़, संवाददाता। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के न्यू शक्ति नगर में बदमाशों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अलीनगर रोड स्थित न्यू शक्ति नगर निवासी कुमकुम कुमारी के अनुसार कई दिनों से तबीयत खराब होने के चलते मंगलवार शाम को वह अपनी छोटी बहनों को लेकर बड़ी बहन के घर चली गई थीं। देररात करीब डेढ़ बजे बुआ ने फोन करके चोरी की जानकारी दी। इस पर वह अपनी दीदी और बहनोई के साथ घर पहुंची तो मैन गेट का कुंदा टूटा था। बदमाशों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे आभूषण चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.