बिजनौर, जनवरी 17 -- मोहल्ला नई सराय से चोर बंद मकान के ताले तोड़कर हजारों रुपए की नकदी सहित लाखों रूपए के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन पुलिस को अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पीड़ित कमाल अहमद पुत्र गुलजार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जनवरी की दोपहर उनका परिवार एक शादी समारोह में रिश्तेदारी में गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। बृहस्पतिवार की रात जब वह परिवार के साथ शादी समारोह से घर वापस हुए तो देखा घर के ताले टूटे हुए हैं। कमरों में रखी अलमारी के लॉकर भी टूटे हुए थे। अलमारी के लॉकर में करीब 6 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर सहित 50000 की नगदी रखी थी। चोर लॉकर तोड़कर अलमारी से जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। घटना को देख परिवार में हड़कंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.