बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी
बागपत, जून 14 -- बड़ौत। नगर के कोमल विहार क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़िता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। नगरी की कोमल विहार निवासी सुधा पत्नी कुलदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने मायके गई थीं। रात करीब नौ बजे घर लौटने पर मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा, तो अलमारी के सभी ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार चोर अलमारी से पांच जोड़ी बड़ी पाजेब, एक जोड़ी पायल तथा सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। चोरी गए आभूषणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.