मऊ, अप्रैल 12 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला हुंसापुरा में चोरों ने ताला बंद दो मंजिला मकान को निशाना बनाया। घर के कमरों में बंद ताले को तोड़कर बाक्स और आलमारी में रखे नकदी समेत लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब परिजन मुम्बई से करीब पांच महीने बाद घर पहुंचे। घर का नजरा देख परिजनों के होश उड़ गए। रोने बिलखने की आवाज सुनकर वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि वह पांच महीने पहले घर में ताला बंद कर मुंबई चले गए थे। शनिवार की सुबह वह जैसे ही परिजनों के साथ घर पहुंचे तो घर की हालत देख दंग रह गया। देखा तो सभी घर के कमरों के दरवाजे और कमरे में रखे बक्से के ताले टूटे हुए थे। कमरों का...