बरेली, मई 20 -- हाफिजगंज। चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़ कर घर में रखे जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। हाफिजगंज के अहमदाबाद गांव की जुबैदा बी पत्नी इकरार अहमद ने बताया कि वह वर्तमान समय में बहेड़ी थाना क्षेत्र के चका चौडेरा गांव में रहती हैं। पति तुरकुनिया गांव में ईंट-भट्ठे पर काम करता है। 30 अप्रैल 2026 को उसके पति के पास सूचना आई कि उनके घर का ताला तोड़कर चोरी हो गई है। जब वह घर पहुंची तो कमरे का ताला टूटा मिला। घर से सोने का कुंडल, 14 तोला चांदी की पायल, सोने की चेन, अंगूठी समेत फ्रिज, कूलर, बेड, वाशिंग मशीन आदि सामान गायब था। आरोप है कि चोरी किए गए सामान को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जादौपुर गांव में एक दुकान पर बेचा गया है। घटना की रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर मु...