इटावा औरैया, जून 30 -- जसवंतनगर। कस्बा के कचौरा रोड पर स्थित शास्त्री नगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को शास्त्री नगर निवासी राजकिशोर शास्त्री ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा गए थे। सोमवार देर शाम को जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से लगभग 50 फुट बिजली का तार, दो साइकिल, एक हैंडपंप व करीब एक क्विंटल लोहे की मशीन चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- डेढ़ साल बाद घर में फिर लाखों की चोरी चोरी से उन्हें लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस तरह की कि उनके यहां चौथी घटना है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ललित चतुर्वेदी ने बताया...