बलरामपुर, अगस्त 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के गुरुदयालडीह हाटन रोड स्थित बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। छत की जाली उखाड़कर घर में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात व 18 से 20 हजार रुपये नकदी भी पार कर दी। घटना की जानकारी परिवार को पड़ोसी के फोन से हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुदयालडीह हाटन रोड निवासी संगीता मोदनवाल पत्नी आशीष कुमार तीन अगस्त को इलाज कराने परिवार के साथ बस्ती स्थित कैली अस्पताल गई थीं। घर में ताला बंद था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार, अज्ञात चोरों पर एफआईआर 11 अगस्त की सुबह पड़ोसी ने फोन कर उन्हें मकान में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार दोपहर क...