बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी
जौनपुर, मई 31 -- रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बनेवरा गांव में बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के आभूषण उड़ा दिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बनेवरा गांव निवासी कृपाशंकर पाल रोजी-रोटी के सिलसिले में परिवार के साथ मुंबई रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 30 मई को अपने गांव स्थित घर पहुंचे तो मकान का मुख्य ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने व चांदी के आभूषण गायब थे। पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने नेवढ़िया थाने में लिखित शिकायत दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.