बलिया, मार्च 9 -- बलिया। शहर से सटे परमंदापुर गांव में बंद मकान में घुसे चोर रविवार की रात लाखों रुपये मुल्य के कीमती सामान समेट ले गये। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सोमवार को छानबीन किया। इस घटना के बाद से आसपास के लोगों में दहशत है। परमंदापुर निवासी शेख सय्यद सऊदी अरब में काम करते हैं। कुछ दिनों पहले वह घर आये थे तथा फिर वह सऊदी अरब जाने के लिए परिवार के साथ मुम्बई पहुंचे। इसी बीच वहां युद्ध शुरु हो गया लिहाजा फ्लाइट केसिंल हो गयी। इसके चलते वह परिवार के साथ मुम्बई में ही रुक गये। सोमवार की सुबह आसपास के लोगों की नजर उनके मुख्य गेट के टूटे दरवाजे के ताले पर पड़ी तो खलबली मच गयी। लोगों ने मामले से पड़ोस में रहने वाले उनके भाई को अवगत कराया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। लोगों का कहना है कि चोरी गये सामान में जेवर, कपड़ा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.