मैनपुरी, दिसम्बर 30 -- क्षेत्र के कटरा समान में बीती रात चोरों ने एक सराफा दुकान और एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ भोगांव, फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम तथा एसओजी टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पहली घटना कटरा समान निवासी सचेंद्र दुबे पुत्र विनोद कुमार दुबे के घर में हुई। सचेंद्र दुबे प्राथमिक विद्यालय बदनपुर में सहायक अध्यापक हैं और शीतकालीन अवकाश के चलते अपने पैतृक गांव गढ़र थाना उरई जनपद जालौन चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने बाउंड्री गेट का कुंडा तोड़कर ताला खोल दिया और घर में घुसकर अलमारी में रखी सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, कानों के टॉप्स, सोने की हाय, चां...