नोएडा, अप्रैल 17 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने बाइक से रेकी करने के बाद खाली और बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में गिरोह का सरगना भी शामिल है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम बुधवार रात सेक्टर-26 क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। संदिग्ध लगने पर जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। टीम ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो आरोपी नहीं दिखा पाए। पूछताछ में पता चला कि तीनों जिस बाइक पर सवार थे, उसे कुछ समय पहले दिल्ली से चुराया गया था। इस संबंध में स्थानीय थाने में केस भी दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की प...