फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर,संवाददाता। शहर क्षेत्र में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने कोतवाली व राधानगर क्षेत्र में हुई तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त सब्बल बरामद किया है। जबकि गिरोह का एक सदस्य मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में रीशू पासवान निवासी झाऊपुर पुलिया राधानगर, दीपक कुमार उर्फ कमल निवासी नई बस्ती राधानगर, जगदीश सोनी उर्फ आजाद निवासी खुशवंत राय नगर तथा भास्कर सोनी उर्फ गोलू निवासी गाजीपुर र...