गाज़ियाबाद, मई 14 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स कैसल सोसाइटी में चोर ने बंद फ्लैट को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। घटना का पता परिवार के रात में लौटने पर चला। प्रदीप जैन ने नंदग्राम थाने में शिकायत दी है। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- वसुंधरा में फ्लैट के ताले तोड़कर चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...