औरैया, सितम्बर 5 -- शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी ने जिले में बंद पड़े विद्यालयों का मुद्दा उठाया। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने दावा किया कि जिले में करीब 55 विद्यालय बंद किए गए हैं। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे गांव या दूर स्थित विद्यालयों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर बंद विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता शिक्षा से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: शिक्षक दिवस पर सपा ने आयोजित की पीडीए पाठशाला इसी क्रम में 'पाठशाला पुकारे' ...