चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय संयुक्त महासचिव सह चक्रधरपुर रेल मंडल संयोजक जहांगीर हक ने पुराना राउरकेला रेलवे स्टेशन के गणेश चौक पर स्थित रेलवे के पुराना फुट ओवर ब्रिज को चालू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फुट ओवर ब्रिज मरम्मत के दौरान एक मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया था। इसके बाद से ही ब्रिज मरम्मत का कार्य बंद पड़ा हुआ है। ब्रिज को भी बंद कर दिया गया है। जिस कारण रेलवे कॉलोनी से आने वाले स्कूली बच्चे, रेलवे कर्मियों सहित आमलोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। या तो उन्हें रेल लाइन पार कर आना पड़ता है या फिर घूम कर आवाजाही करनी पड़ती है। उन्होंने बंद पड़े फुट ओवर ब्रिज की मरम्मत कर जल्द चालू कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.