बागपत, फरवरी 12 -- बालैनी। क्षेत्र के डौलचा गांव निवासी लोकेश वर्तमान में दिल्ली में रहता है और डौलचा गांव में जो मकान है वह बंद पड़ा है। बुधवार की शाम वह वापस गांव लौटा तो उसके मकान से चोरों ने स्मरसेबिल का मोटर, लोहे का सामान, पंखे सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर शक जताते हुए मामले की तहरीर थाने पर दी है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...