हरदोई, अप्रैल 28 -- पिहानी। थाना क्षेत्र के पतौन मिश्र गांव में एक युवक का शव पड़ोस के बंद पड़े मकान में लटकता मिला। मकान से दुर्गंध आने पर लोगों को जानकारी हुई। युवक शुक्रवार से लापता था। गांव निवासी विकास शुक्रवार से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे पर कोई पता नहीं चल रहा था। सोमवार को उसकी मां सावित्री ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। मंगलवार को युवक के पड़ोस में बंद पड़े मकान से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों में सुगबुगाहट शुरू हुई। किसी तरह झांकने पर पैर के पंजे दिखाई दिए तो लोगों में चर्चा हुई कि शायद किसी का शव लटका है। यह भी पढ़ें- चार दिन से लापता युवक का शव कर्णावती नदी में उतराया मिला, सनसनी दरवाजा अंदर से बंद था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई दीवार तोड़कर शव को बाहर निकाला ग...