बाराबंकी, जनवरी 2 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के असदामऊ में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय का लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि यहां अक्सर ताला बंद रहता है। गुरुवार को भी गांव में आयोजित वैवाहिक समारोह के दौरान सामुदायिक शौचालय बंद था। जबकि यहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष कार्यक्रम में शामिल थे। उन्हें वॉशरूम व शौच के लिए खुले में जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शौचालय हमेशा बंद रहता है। प्रधान और सचिव के लापरवाही से शौचालय दिनों दिन जर्जर होता जा रहा है। महीनों से परिसर का रंग-रोगन तक नहीं हुआ। शौचालय की छत पर रखी चार पानी टंकी भी क्षतिग्रस्त हो रही है। अब जगह-जगह से प्लास्टर उखड़ रहे हैं। दरवाजों में जंग लग रहा है। लोगों ने बताया कि इस शौचालय का संचालन कभी नहीं हुआ। जबकि लाखों रुपये ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.