गंगापार, मार्च 9 -- अपने हक की लड़ाई को लेकर बंद पड़ी कताई मिल के श्रमिकों ने सोमवार को दोपहर बद्रीनाथ तिवारी इंटर कालेज के प्रांगण में बैठकर शासन व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि यदि 13 मार्च तक शासन व कताई मिल के अधिकारी उनके बकाए का भुगतान नहीं कर देते तो वह चुप न बैठेगे, सड़क पर उतर आन्दोलन को बाध्य हो जाएंगें। श्रमिक नेता रघुनंदन गुप्ता की अगुवाई में हुई इस बैठक में उपस्थित रहे सुशील कुमार शर्मा, बजरंगी पाल,बाबू सिंह पाल, नंदलाल, मथुरा प्रसाद, बजंरगी, राम गोपाल, शिवशंकर, रामदास आदि श्रमिकों ने कहा कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...